पन्ना: पन्ना में 'बुलेट' पर एक्शन: 5 साइलेंसर जब्त, ₹5000 का जुर्माना!
Panna, Panna | May 4, 2026 पन्ना में अब बुलेट के 'पटाखों' पर पुलिस का कड़ा पहरा है! एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में पुलिस ने बड़ा बाजार और कटरा बाजार में सघन चेकिंग चलाई। कार्रवाई में 05 बुलेट से मॉडिफाइड साइलेंसर मौके पर ही उतरवाए गए। साथ ही, अतिक्रमण पर हंटर चलाते हुए 'नो पार्किंग' के 20 वाहनों को लॉक कर ₹5000 का जुर्माना वसूला गया। नियमों की अनदेखी अब जेब पर भारी पड़ेगी!