बंशीधरनगर (नगर उंटारी): बिहार के भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग, श्री बंशीधर नगर में निकला कैंडल मार्च
बिहार के भोजपुर जिले के बेलौटी गांव में हुए भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले को लेकर श्री बंशीधर नगर में रविवार की रात लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा के बाद निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भरत तिवारी को समाजसेवी और जनह