छतरपुर में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज 19 जून दोपहर करीब 1:00 बजे मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा उद्यम पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जिला मुख्यालय में 40 उद्यम सखियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उद्यम पंजीयन, जैम पोर्टल और ऋण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।अधिकारियों ने बताया।