शाहबाद: बारिश के बाद निकली धूप, कस्बाथाना में आसमान में इंद्रधनुष दिखा
Shahbad, Baran | Apr 4, 2026 कस्बाथाना क्षेत्र में शनिवार शाम मौसम का सुहावना नजारा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार शाम करीब 5 बजे तेज गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जिससे कुछ देर के लिए मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। बारिश थमने के बाद जैसे ही आसमान में धूप निकली, उसी दौरान आसमान में खूबसूरत इंद्रधनुष दिखाई दिया।