सरमथुरा: घर में निकला 6 फीट लंबा सर्प, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
सरमथुरा। क्षेत्र के मोठीयापुरा गांव में शनिवार को एक घर में करीब 6 फीट लंबा सर्प निकल आने से परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सर्प दिखाई देने पर गृहस्वामी ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सर्प को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण