लोहरदगा: बक्शी दीपा के पास तेज रफ्तार बाइक ने व्यवसायी को मारी टक्कर, सदर अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा जिला में आए दिन तेज रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रहा है! ऐसा ही मामला आज बुधवार शाम के 4:30 बजे देखने को मिला जहां बर्तन फेरी वाले को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया! जिससे तीन लोग घायल हुए बताया जाता है कि बाइक सवार युवक इतनी तेजी से ओवरटेक कर रहा थे कि एक धीमी गति से लूना सवार मुर्शिदाबाद के रहने वाले बुजुर्ग को अपने चपेट में ले लिया.