शुजालपुर: जामनेर में एक 48 वर्षीय शख्स का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामला किया दर्ज।
शुजालपुर मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जामनेर में शुक्रवार रात एक 48 वर्षीय शख्स का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शुजालपुर मंडी भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।