नागौर: नागौर जिले के तीस परीक्षा केंद्रों पर आज शांतिपूर्ण आयोजित हुई प्री डीएलएड परीक्षा
Nagaur, Nagaur | Jun 30, 2024 नागौर जिले में रविवार को तीस परीक्षा केंद्रों पर प्री डीएलएड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस दौरान जिला समन्वयक डॉ हर सुख राम छरंग ने बताया कि आज नागौर जिले के तीस परीक्षा केन्द्रों पर प्री डीएलएड की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस दौरान इस परीक्षा में 10319 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं परीक्षा में नकल रोकने के लिए अलग अलग टीम भी गठित की गई।