डिबाई: डिबाई विधायक सीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अलीगढ़ पहुंचे एटा सांसद राजवीर सिंह को दी जन्मदिन की बधाई
शुक्रवार को एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के आवास पर पहुंचकर डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी ने जन्मदिन की बधाई दी। एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जन्मदिन पर केक भी काटा है। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे हैं।