सहारनपुर: खाताखेड़ी में महज 20 मिनट की बारिश में वुडन सिटी तालाब में तब्दील, जलभराव से जनजीवन ठप
सहारनपुर की करोड़ों रुपये के कारोबार वाली खाताखेड़ी स्थित वुडन सिटी रविवार दोपहर 1 बजे हुई महज 20 मिनट की बारिश में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझती नजर आई। फरमानिया मस्जिद से संगम पैलेस तक सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे पूरा क्षेत्र तालाब जैसा दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर बिना बारिश के भी पानी भरा रहता है।