टेहरोली: बंगरा में बढ़ते तापमान के कारण बाजार में पसरा रहा सन्नाटा, लोग घर से बाहर नहीं निकले
जनपद में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बेहद खतरनाक रहने वाला है। मौसम विभाग ने जिले के कई क्षेत्रों में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव चलने की संभावना जताई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। आज मंगलवार दोपहर के समय 1 बजे सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है।