सिसवा नगरपालिका को तहसील बनाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों संग बैठक की। नगर बंदी के समर्थन पर आभार जताते हुए आगे की रणनीति तय की गई। नगर अध्यक्ष शिबू खान और महामंत्री अश्वनी रौनियार ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में मकसूद अंसारी, संदीप मल्ल, मनीष रौनियार सहित व्यापारी उपस्थित रहे