मेरठ: मेरठ में पिता ने बेटी को बनाया हथियार, प्रेम जाल में फंसे युवकों से वसूली, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। आरोप है कि एक पिता अपनी ही बेटी का इस्तेमाल कर युवकों को झूठे प्रेम प्रसंग में फंसाता था और फिर उनसे अवैध वसूली करता था।