अनूपपुर: अनूपपुर के खेड़िया कोल्ड स्टोर में निकला काला नाग सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने सुरक्षित रेस्क्यू कर टाला बड़ा हादसा
अनूपपुर स्थित खेड़िया कोल्ड स्टोर में काला नाग दिखाई देने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक काला नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। समय रहते हुए रेस्क्यू से संभावित हादसा टल गया।