जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुक्रवार को एसडीओपी कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। शनिवार की शाम पांच बजे जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक माह तक चले इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। समापन कार्यक्रम में डीआईजी एवं वरिष