गिरिडीह: महेशलुंडी में जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला से मारपीट, हाथ जख्मी और पैर टूटा; अस्पताल में इलाज जारी।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुंडी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर इसे घायल कर दिया गया। गुरुवार को 12 बजे महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था घायल महिला की पहचान महेशलुंडी निवासी 68 वर्षीय गौरी देवी, पति स्वर्गीय सुरेंद्र राम के रूप में हुई है।