तुलसी दिवस पर नदरई गेट स्थित एसकेवी एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विज्ञान प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा मुख्य अतिथि रहे। जिलाध्यक्ष ने माता तुलसी के समक्ष दीप-पुष्प अर्पित कर छात्रों के प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया।