करहल तहसील क्षेत्र में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। करहल एसडीएम ने 40 समस्याएं सुनने के बाद 7 समस्या का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं बाकी की बची हुई समस्याओं के लिए सभी अधिकारियों को मौके पर तत्काल जाकर निस्तारण करने के लिए दिशा निर्देश दिए है। इस मौके पर सीओ करहल के अलावा सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।