धमतरी: अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज भवन निर्माण का भूमिपूजन, समाज में उत्साह
अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा सोरिद में प्रस्तावित सामाजिक भवन निर्माण का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के लोगों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।