छतरपुर नगर: 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान का समापन, ग्राम सलैया में स्कूली छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक।
छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में 15 दिवसीय 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर जागरूकता अभियान का समापन आज 09 जुलाई दोपहर करीब 2:00 बजे साइबर सुरक्षा प्रदर्शनी के साथ हुआ। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिलेभर में स्कूल, कॉलेज, बैंक, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।