महाराजगंज: बछरावां स्थित रेलवे ओवरब्रिज से गिरा व्यक्ति, गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल रेफर
17 मई सोमवार की रात्रि 11 बजे ओवर ब्रिज से अचानक एक व्यक्ति नीचे गिरकर घायल हो गया।आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पर कर दिया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक युवक शराब के नशे मे बताया जा रहा है ।जो ओवर ब्रिज के ऊपर चढ़ा हुआ था। जीने के रास्ते से उतरते समय नीचे गिर गया।व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।