मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के अखाड़ा घाट पर दर्शन करने आए एक ही परिवार के पांच लोगों को गंगा में डूबने से स्थानीय नाविकों ने बचाया
बताते चले कि सुल्तानपुर जनपद से एक ही परिवार के पांच लोग बुधवार की दोपहर 12:00 मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आए थे जहां विंध्याचल के अखाड़ा घाट पर गंगा स्नान करते समय पांच लोग डूबने लगे जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। वहीं अखाड़ा घाट पर मौजूद स्थानी नाविक नीरज साहनी मुन्नू निषाद शिवलाल निषाद पवन निषाद व उनके अन्य साथियों ने डूब रहे पांचो लोगों को बचा लिया।