पट्टी: जलालपुर किठौली गांव निवासी बाइक सवार की गड्ढे में गिरने से हुई दर्दनाक मौत
बेलखरनाथ विकासखंड के अंतर्गत दोनई ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार व शुक्रवार की मध्य रात्रिएक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले और उन्होंने एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल समेत गहरे गड्ढे (खाई) में गिरा देखा। यह दृश्य देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों