प्रतापपुर: सहकारी केंद्र गोविंदपुर में खाद संकट गहराया, DAP के लिए किसानों की लंबी कतारें
गोविंदपुर क्षेत्र में धान बोवनी के दौरान खाद संकट गहराता जा रहा है। किसानों को DAP खाद के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा प्रति एकड़ केवल एक बोरी DAP दी जा रही है, जो खेती के लिए पर्याप्त नहीं है। इस समस्या को लेकर किसानों ने आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शिवभजन मराबी से मुलाकात कर नाराजगी जताई।