मेरठ: मेरठ में संविदा विद्युत कर्मियों की हड़ताल 9वें दिन भी जारी, 168 कर्मचारियों की बहाली की मांग तेज
Meerut, Meerut | Apr 9, 2026 मेरठ में विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को 9वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी विक्टोरिया पार्क स्थित एमडी कार्यालय पर धरना देकर 168 संविदा कर्मियों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक सभी कर्मचारियों की बहाली नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।