भीतरगांव विकासखंड के बरईगढ़ गांव में आयोजित रामकथा के दौरान हनुमान जी द्वारा माता सीता से भेंट करने के बाद शुक्रवार रात 11:30 बजे लंका दहन का सजीव चित्रण का नाटक किया गया। हनुमान जी ने लंका को सभी हिस्से को आग के हवाले कर दिया, लेकिन एक घर में तुलसी और राम नाम जप रहे पुरुष के घर को आग से नहीं जलाया। आयोजक ने बताया हर वर्ष रामकथा का आयोजन कराया जाता है।