सांगानेर: जयपुर-अजमेर रोड पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रोले की टक्कर से युवती की मौके पर मौत, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
जयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल घटना करणी विहार थाना क्षेत्र में जयपुर-अजमेर रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। वही सूचना पर पुलिस पहुंची।