बख्शी का तालाब: नीट परीक्षा दिलाने आए पिता की ट्रेन से कटकर हुई मौत, मौके पर मचा हड़कंप
लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में सीतापुर रोड स्थित इंदौराबाग पुलिस चौकी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण कुमार निवासी नवीन बस्ती, बिधूना (औरैया) के रूप में हुई है, जो अपने बेटे यशु को बीकेटी ईटीआर कॉलेज में नीट परीक्षा दिलान