हज़ारीबाग: हजारीबाग में झामुमो का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप
हजारीबाग में झामुमो कार्यकर्ताओं ने संसद में पेश विवादित विधेयक के खिलाफ विरोध मार्च निकाला और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कानून संविधान के उस सिद्धांत का उल्लंघन है जिसमें आरोपी को दोष साबित होने तक निर्दोष माना जाता है। जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने इसे लोकतंत्र कमजोर करने वाला “काला कानून” बताया ।