सिकंदरा: सिकंदरा के बिरहाना ओवरब्रिज के पास भीषण जाम, ओवरलोड ट्रक व अव्यवस्थित ऑटो बने कारण, 15 मिनट तक ठप रहा यातायात
सिकंदरा थाना क्षेत्र के बिरहाना ओवरब्रिज के पास सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की वजह से लगभग 15 मिनट तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों के अनुसार सिकंदरा–रसूलाबाद मार्ग पर दिन-रात ओवरलोड ट्रक और डंपर तेज रफ्तार से दौड़ते रहते हैं, जिसके चलते आए दिन