बिधूना: कस्बा के पुराना बिधूना मोहल्ले में कुलर ठीक करते समय करंट लगने से मैकेनिक की हुई मौत
बिधूना। कस्बा के पुराना बिधूना मोहल्ला में शुक्रवार शाम बिजली मैकेनिक की कूलर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मोहल्ला पुराना बिधूना निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र सक्सेना बिजली मैकेनिक था। शुक्रवार शाम वह मोहल्ले के ही विनय के घर पर खराब कूलर ठीक करने गए थे।