घाटशिला: पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय के लिए सरकार ने उपलब्ध कराई जमीन, झामुमो नेताओं ने हैंदलजुड़ी में बांटी मिठाई
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के द्वारा ग्रामीणों के बीच गुरुवार की दोपहर 1 बजे हैंदलजुड़ी पंचायत अंतर्गत डांगाडाड़ मैदान में पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय के लिए राज्य सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध करवाया गया है इसी खुशी में हैंदलजुड़ी में लड्डू एवं मिठाई का वितरण किया गया। विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी।