गम्हरिया: विधवा महिला ने सौतेले भैंसुर पर जमीन हड़पने और प्रताड़ना का लगाया आरोप
मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड की पूजा रानी ने अपने सौतेले भैंसुर पर जमीन हड़पने, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पति की मौत के बाद से विवाद बढ़ने की बात कही गई है। पीड़िता का कहना है कि मामला कोर्ट में लंबित है, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला। वहीं, प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।