अनूपपुर: ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0: 350 छात्राओं ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प
अनूपपुर: ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइबर सुरक्षा प्रदर्शनी, क्विज, जागरूकता रैली और शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। करीब 350 छात्राओं ने भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं और क्विज में सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।