जबलपुर: अवैध शराब के खिलाफ रेगवां नई बस्ती वार्ड नंबर 72 की महिलाओं का मोर्चा, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप
जबलपुर शहर में अवैध शराब का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके खिलाफ अब मातृशक्ति ने खुद मोर्चा खोल दिया है। माढ़ोताल थाना अंतर्गत रेगवां नई बस्ती वार्ड नंबर 72 की महिलाओं ने भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर डीएसपी भगत सिंह गोठरिया को एक ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि पाटन बाईपास स्थित लाइसेंसी शराब दुकान से पूरे क्षेत्र