चांदामेटा थाना क्षेत्र के मंगली बाजार में सडक पर साईड देने के मामले में दो पक्षों में बुधवार को विवाद हो गया। इस विवाद के बाद कार में सवार युवकों ने युवक के सिर में पत्थर मारकर सिर फोड दिया। बुधवार को चार बजे युवक को अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।युवक राशिद खान चांदामेटा की ओर अपने साथी के साथ बाईक से जा रहा था। इसी दौरान एक कार भी पीछे से आ रही थी।