गुना फतेहगढ़ थाना के गणेशपुरा में किसान रामस्वरूप नागर की जमीन विवाद में हत्या मामले में 29 अक्टूबर दोपहर को राजस्थान वन विभाग की टीम गणेशपुरा पहुंची। राजस्थान की शासकीय भूमि पर आरोपियों के अवैध कब्जे को लेकर कार्यवाही के जांच की। गुना कलेक्टर केके कन्याल ने बताया, 30 अक्टूबर को राजस्थान और गुना के अधिकारियों का कार्यवाही के लिए संयुक्त कैंप लगेगा।