प्रतापपुर: प्रतापपुर में री-इमेजिन आंगनवाड़ी की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, 30 सेविकाओं ने लिया प्रशिक्षण
चतरा जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं उगम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से प्रतापपुर परियोजना अंतर्गत सेक्टर-1 में री-इमेजिन आंगनवाड़ी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन शनिवार को लगभग 2 बजे तक किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला के सुचारु एवं प्रभावी आयोजन में एलएस निधि धाम का महत