श्योपुर: गोहेड़ा में भैंसों के बाड़े में आग, 5-5 लाख की फिरौती की चिट्ठी छोड़ी, देहात थाने में शिकायत
श्योपुर। भैसों के बांधने के लिए बाडे में बना रखी टीनशैड में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात्रि 01 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगा दी गई और फिर एक चिट्ठी छोडी है,जिसमें जीना चाहते हो तो 5-5 लाख रूपए की फिरौती राशि देने की बात लिखी गई है। फिरौती देने के लिए छोडी इस चिट्ठी में नीचे नाम दल्ला विश्नोई गैंग सदस्य लिखा है। यह मामला देहात थाना क्षेत्र के गा