ब्यावर: गोहाना की संकेश्वर फैक्ट्री में भीषण आग, 3 करोड़ से अधिक नुकसान; 20 दमकल गाड़ियां जुटीं, 80% आग पर पाया गया काबू
Beawar, Ajmer | Apr 15, 2026 ब्यावर। जिले के गोहाना क्षेत्र स्थित संकेश्वर फैक्ट्री में बुधवार शाम करीब 5 बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और चारों ओर धुएं का गुबार छा गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फैक्ट्री मालिक कमल के अनुसार इस हादसे म