आगरा: आईएसबीटी पर खड़ी बस में अचानक से लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
Agra, Agra | Apr 23, 2024 आईएसबीटी पर खड़ी बस में अचानक से आग लग गई, आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया, आनन फानन में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, गनीमत की बात यह रही कि इस दौरान बस में कोई नहीं था,आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।