मंझनपुर: कौशाम्बी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद पुष्पेंद्र सरोज पहुंचे कुंडा विधायक राजा भैया से मिलने बेंती कोठी
कौशांबी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद पुष्पेंद्र सरोज आज कुंडा विधायक राजा भैया से मिलने बेंती कोठी पहुंचे। पुष्पेंद्र सरोज ने राजा भैया से मिलकर उनका आभार जताया। यह तस्वीर सामने आने के बाद अब कई तरह की सियासी अटकलों पर विराम लग गया है। तस्वीरो में राजा भैया के साथ सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज नजर आ रहे हैं।