मंझनपुर: सेहिया आमद करारी में युवक ने संपत्ति बंटवारे को लेकर पिता को पीटकर किया लहूलुहान, बेटे के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
सेहिया आमद करारी निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार की शाम को उसके बेटे संदीप से संपत्ति बंटवारे को लेकर उसका विवाद हो गया। तीखी झड़प के बाद आरोपित ने उसे लाठी-डंडे से पीट दिया। पिटाई में उसका हाथ टूट गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।