मंझनपुर: कादीपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
प्रयागराज जनपद के तेलियरगंज के रहने वाले गोलू और सैफ एक बाइक पर सवार होकर मंझनपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा आए हुए थे वायरिंग करने वहाँ से काम खत्म करके वापस घर जा रहे थे। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।