इटावा: सदर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ आँधी ने मचाया तांडव, कई कारों और बाइकों पर गिरे पेड़, लोग बाल-बाल बचे
Etawah, Etawah | Jun 9, 2026 सदर क्षेत्र में जिला अस्पताल में 3 बाइकों के ऊपर पेड़ गिर गया। वहीं लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर खड़ी XUV कार के ऊपर पेड़ गिर गया ओर पचावली रोड पर निर्माणाधीन मकान की दीवार पंडित देवेश शास्त्री की कार पर गिर गयी। जिससे दोनों कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं जनपद में तेज आंधी से दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये और लोग बाल बाल बच गये।