सुपौल: शराबबंदी के बीच सुपौल में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 4,230 एमएल नशीले इंजेक्शन बरामद; एनडीपीएस का फरार आरोपी गिरफ्तार
Supaul, Supaul | Jun 28, 2026 बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद नशे का कारोबार नए रूप में फैलने की आशंका के बीच सुपौल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सदर थाना पुलिस ने शहर के विद्यापुरी वार्ड संख्या-2 में छापेमारी कर 4,230 एमएल (2,115 भायल) नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने संतोष मुखिया (पिता– कमल मुखिया), निवासी बेला गोठ, थाना किशनपुर, जो वर्तमान में विद्यापुरी में