सतना। जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देऊ में पानी के विवाद को लेकर एक सरकारी शिक्षक द्वारा हिंसक वारदात किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दो नाबालिग बच्चों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, ग्राम देऊ निवासी सरकारी शिक्षक गंगादीन पटेल ने अपने भाई के साथ मिल इस वारदात को अंजाम दिया हैं।