लोहरदगा: लोहरदगा सदर अस्पताल में तेज आंधी से विशालकाय पेड़ उखड़ा, सड़क पर गिरा, बड़ा हादसा टला
लोहरदगा शहर में गुरुवार की शाम करीब 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। चिलचिलाती धूप के बीच अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और देखते ही देखते तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। मौसम के इस बदलाव से जनजीवन पर असर पड़ा और कई जगहों पर पेड़ गिरने तथा बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी घटनाएं सामने आईं।