लोहरदगा: बरवाटोली के मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर को मिली बड़ी सौगात, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने साइलेंट जनरेटर भेंट किया
लोहरदगा के बरवाटोली स्थित श्रद्धा के केंद्र मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर को गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त हुई, जब झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू द्वारा मंदिर को 30 केवी क्षमता वाला साइलेंट जनरेटर भेंट किया गया।