चतरा: बोकारो रेंज के नवनियुक्त आईजी शैलेन्द्र कुमार सिंहा एक दिवसीय दौरे पर चतरा समाहरणालय पहुंचे,जवानों ने दिया गॉड ऑफ ऑनर
Chatra, Chatra | Jun 12, 2026 बोकारो रेंज के नवनियुक्त आईजी शैलेन्द्र कुमार सिंहा एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को चतरा समाहरणालय पहुंचे।जहां पुलिस के जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया।इस दौरान आईजी शैलेन्द्र कुमार ने पुलिस लाइन स्थित पार्क पहुंचकर शहीद विनय भारती के प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें नमन किया।मौके पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।